असम

असम-बंगाल सीमा पर छगलिया में ट्रक पकड़ा, 25 शंकर नस्ल की गायें बरामद, चालक फरार

राजा शर्मा,

छगलिया (असम-बंगाल सीमा) 7 सितंबर 2025/असम.समाचार

गुप्त सूचना के आधार पर छागलिया पुलिस ने एक अभियान चलाकर यूपी पंजीकरण संख्या यू पी 21 एफ टी/1406 वाले ट्रक को असम राज्य में प्रवेश करते समय पकड़ लिया। यह ट्रक उत्तर प्रदेश से बंगाल होते हुए असम में प्रवेश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए ट्रक में 25 शंकर नस्ल की गायें लदी हुई थीं। अभियान के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद राज्य में लगातार गायों की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छगलिया क्षेत्र में इस प्रकार की तस्करी को लेकर एक सिंडीकेट सक्रिय है। पुलिस ने इस मामले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!