Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

एक ही मंडप में 75 जोड़ों का नया संसार, मंत्री अशोक सिंघल की मौजूदगी में वैदिक रीति से हुआ सामूहिक विवाह

विकास शर्मा,

ढेकियाजुली, 24 नवंबर 2026/असम.समाचार

 

किसी के जीवन का सबसे यादगार दिन उसकी शादी होती है, लेकिन असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में मंगलवार को 75 जोड़ों के लिए यह खुशी एक साथ दोगुनी हो गई। पानबाड़ी स्थित हिंदू वैदिक क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 75 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

इस आयोजन में असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और देखरेख में आयोजित इस समारोह में सभी 75 जोड़ों का विवाह पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

मंत्री अशोक सिंघल ने इस अवसर पर नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को सामाजिक एकजुटता, पारंपरिक संस्कारों के संरक्षण और सामूहिक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। इस आयोजन में उनकी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया।

वैदिक मंत्रों की गूंज, धार्मिक अनुष्ठानों और भगवान महादेव के जयकारों के बीच नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने मंत्री अशोक सिंघल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके विशेष सहयोग और इस आयोजन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पहल ने उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बना दिया।

एक ही मंडप में 75 जोड़ों के विवाह का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और पारंपरिक वैदिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दे गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!