Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

‘एक चालीसा अपने परिवार के नाम’ कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न

विकास शर्मा,

‘एक चालीसा अपने परिवार के नाम’ कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न

गुवाहाटी 24 नवंबर 2026/असम.समाचार

भगवान महावीर स्वामी के 2553वें निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर गुरु मां की मंगल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से भगवान महावीर धर्मस्थल, गुवाहाटी में आयोजित 40 दिवसीय श्री महावीर स्वामी चालीसा आराधना के तहत श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की ओर से ‘एक चालीसा अपने परिवार के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम में महिला महासभा की सदस्यों ने क्रमशः दीप प्रज्वलित कर भगवान महावीर स्वामी की चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ धर्म आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सामूहिक चालीसा पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन ने सभी सदस्यों की उपस्थिति, सहयोग और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और धार्मिक निष्ठा से यह आयोजन सफल एवं मंगलमय रहा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विद्या जैन के साथ बबीता छाबड़ा, शशि गोधा, ऋचा गोधा, रूबी पाटनी, ममता जैन, इंद्रा सेठी, अलका पाटनी, उषा जैन, वंदना पाटनी, पाना जैन, नीलम जैन और पिंकी जैन सहित महासभा की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने भक्तिभाव से चालीसा पाठ में सहभागिता कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!