असम

राज्यपाल रमेन डेका ने महाभैरव मंदिर में की पूजा, देश-राज्य की खुशहाली की कामना

हेमंत कुमार नाथ

तेजपुर, 12 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक महाभैरव मंदिर का दौरा किया। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और देश तथा राज्य की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा के पश्चात राज्यपाल डेका ने कहा कि तेजपुर की यह पवित्र भूमि आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, यहाँ आकर उन्हें अत्यंत शांति का अनुभव हुआ।कहा कि“मैंने भगवान शिव से देश और असम राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!