Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईनार्थ-ईस्टराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्यसाहित्य जगतस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

मारवाड़ी मंच, असमिया पोशाक: गुवाहाटी में ‘तेजस्विता’ अधिवेशन ने दिखाई अटूट सांस्कृतिक एकता

अधिवेशन के सफल आयोजन पर गुवाहाटी महिला शाखा की सभी पदाधिकारियों, सलाहकारों, कार्यकारिणी सदस्यों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन और असमिया पारंपरिक परिधान 'मेखला-चादर' की झलक ने इस आयोजन को विशेष और यादगार बना दिया।

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी 10 अगस्त 2026/असम.समाचार

नारी शक्ति, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पूर्वांचल प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन (पूर्वांचल) के तत्वावधान में, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के आतिथ्य तथा मानिकचंद ज्वेलर्स के सहयोग से छत्रीबाड़ी स्थित असम माहेश्वरी भवन में आयोजित दो दिवसीय ‘तेजस्विता’ महिला अधिवेशन का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।

​अधिवेशन के दूसरे दिन महिला जागरूकता, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। अधिवेशन के दूसरे दिन आयोजित समापन समारोह में असम की सांस्कृतिक विरासत की मनहारी झलक भी देखने को मिली। अधिवेशन में शामिल महिलाएं पारंपरिक मेखला-चादर परिधान में नजर आईं, जिसने पूरे कार्यक्रम को असमिया संस्कृति के रंग में रंग दिया।

अतिथियों के विचार और वक्तव्य

  • कवीन ओझा (पूर्व सांसद): मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं पूर्व सांसद कवीन ओझा ने मारवाड़ी समाज की महिलाओं की प्रतिभा और साहस की सराहना करते हुए कहा कि असम के सुख-दुख में मारवाड़ी समाज हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है। बाढ़ जैसी आपदाओं के समय भी मारवाड़ी समाज की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम पहले भारतीय हैं, फिर असमिया हैं और राजनीति बाद में, समाज सेवा पहले होनी चाहिए।”
  • जूरी शर्मा (उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा): विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं जूरी शर्मा ने कहा कि असम की संस्कृति और समाज के साथ मारवाड़ी समुदाय का जुड़ाव लंबे समय से रहा है। हर मारवाड़ी ‘इंडिजिनियस असमिया’ है और असम के विकास एवं सामाजिक जीवन में उनका योगदान किसी भी दृष्टि से कम नहीं है।
  • संतोष शर्मा (अध्यक्ष, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा): उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ‘तेजस्विता’ अधिवेशन महिलाओं की प्रतिभा, शक्ति और आत्मविश्वास को नई पहचान देने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा 91 वर्ष के इतिहास में बोई गई यह नींव आने वाले समय में एक वटवृक्ष का रूप लेगी।
  • कैलाश काबरा (प्रांतीय अध्यक्ष): उन्होंने कहा कि ‘तेजस्विता’ का आज समापन नहीं हुआ है, बल्कि यह एक आंदोलन के रूप में शुरू हुआ है। इस आंदोलन की ज्योति को कभी बुझने नहीं देना चाहिए और इसे निरंतर प्रज्वलित रखते हुए समाज की अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना चाहिए।
  • सुशील गोयल (मंडलीय उपाध्यक्ष): उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपनी प्रतिभा और कौशल को पहचान कर उसे अपनी ताकत बनाना चाहिए।

विशेष सत्र: मासिक धर्म स्वच्छता, योग और कवि सम्मेलन

  1. पर्यावरण-अनुकूल रियूजेबल पैड: शिलॉन्ग से आई पुष्पा बजाज ने महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान उपयोग होने वाले रियूजेबल नैपकिन पैड घर पर ही तैयार करने की अहम जानकारी दी, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
  2. योग शिविर: रविवार सुबह महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।
  3. महिला कवि सम्मेलन: शनिवार की शाम महिला कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिला कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी शक्ति, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्ति दी।

13 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

​विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाली 13 विशिष्ट महिलाओं को अधिवेशन के दौरान सम्मानित किया गया:

  1. श्रीमती उर्मिला दिनोदिया
  2. श्रीमती विनीता चौधरी
  3. श्रीमती पारुल अग्रवाल
  4. श्रीमती सुंदरी देवी पटवा
  5. श्रीमती प्रेम जसरासरिया
  6. श्रीमती मंजू दुगड़
  7. श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल
  8. श्रीमती संतोष शर्मा
  9. श्रीमती मधु तातेड़
  10. श्रीमती ऋतू लोहिया
  11. श्रीमती प्रमिला देवी भीमसरिया
  12. श्रीमती नीतू पोद्दार
  13. श्रीमती सीता हुरलाटका

सफल आयोजन का आभार

​अधिवेशन के सफल आयोजन पर गुवाहाटी महिला शाखा की सभी पदाधिकारियों, सलाहकारों, कार्यकारिणी सदस्यों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन और असमिया पारंपरिक परिधान ‘मेखला-चादर’ की झलक ने इस आयोजन को विशेष और यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!