Blogअसमथर्ड आईधर्म और आस्था

नगांव:ढाकापट्टी सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी के बाहर वाटर कूलर स्थापित

डिंपल शर्मा,
नगांव 29 अक्टूबर 2026/असम.समाचार
ढाकापट्टी स्थित सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी परिसर के बाहर गुरुवार को आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर मशीन स्थापित की गई। यह मशीन स्वर्गीय हजारिमल देवड़ा एवं स्वर्गीय सरस्वती देवी देवड़ा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र पुरुषोत्तम देवड़ा एवं पुत्रवधू सरोज देवड़ा, डिब्रूगढ़ (असम), की ओर से सप्रेम भेंट की गई है।
प्रह्लाद राय तोदी के निर्देशानुसार मंदिर परिसर के बाहर वाटर कूलर स्थापित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा देवड़ा मोर, धर्मपत्नी संजय मोर, ने मशीन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार अग्रवाला, सीताराम बुधिया, सुरेंद्र बांका, मनजीत सिंह गांधी, सुनील अग्रवाल, प्रांगण बुधिया, शंकर लाल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गौरीशंकर जाजोदिया, हर्ष अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, पंडित दिलीप उपाध्याय, पदम सेठिया, ओमप्रकाश जाजोदिया, चोथमल पंसारी, धीरज देवड़ा, दीनेश अग्रवाल, हन्नी देवड़ा, श्रीमती कुसुम सेठिया, श्रीमती ललिता अग्रवाल, श्रीमती दीपिका भडेच, श्रीमती निर्मला मोर, श्रीमती नीलम मोर, श्रीमती मिंटू गरोड़िया, श्रीमती रश्मि बुधिया एवं श्रीमती सलोचना तोदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देवड़ा परिवार ने इस सेवा कार्य के माध्यम से दिवंगत परिजनों की स्मृति को जनकल्याण से जोड़ने की पहल की है। वाटर कूलर की स्थापना से ठाकुरबाड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देवड़ा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य समाज में परोपकार, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!