
विकास शर्मा,
गुवाहाटी 15 अगस्त 2026/असम.समाचार
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर नागरिक मंच, गुवाहाटी ने लालमाटी स्थित हेल्पिंग हैंड्स ओल्ड ऐज होम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। मंच के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीय समय बिताकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ओल्ड ऐज होम के सचिव रणजीत तालुकदार ने मंच के अध्यक्ष बाबूलाल नवलखा, निवर्तमान अध्यक्ष घेवर चंद सिपानी, सचिव रजत स्वामी एवं कोषाध्यक्ष पंकज फलोदिया का पारंपरिक फुलाम गमोछा पहनाकर स्वागत किया। सभी ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल उस समय और उत्साहपूर्ण हो गया, जब बीकानेर नागरिक मंच के अध्यक्ष बाबूलाल नवलखा और पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिपानी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीतों के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार किया।
इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष घेवर चंद सिपानी, दिलीप बोथरा, कमल गोलछा, श्याम सिपानी और नवरतन मल सेठिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
वरिष्ठ सदस्यों मगन मल नवलखा, सुरेंद्र चोरडिया, सुनील बागड़ी, गौरी शंकर मुंधरा, राजेश बोथरा तथा कार्यकारिणी सदस्यों मानमल लोढ़ा, बिमल मनोहत, महेश चोरडिया, संजय बाफना, रवि दस्साणी, राहुल कोठारी सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
ओल्ड एज होम सेंटर की ओर से कमल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और मदन लाल अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान बीकानेर नागरिक मंच की ओर से वृद्धाश्रम को उनकी आवश्यकतानुसार राशन एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी प्रदान की गई।
मेधावी छात्रों का सम्मान
वृद्धाश्रम में कार्यक्रम के बाद बीकानेर नागरिक मंच के सदस्यों ने एक अन्य प्रेरणादायक पहल के तहत मंच से जुड़े परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं के घर जाकर उनका सम्मान किया। मंच की ओर से प्रतिवर्ष 10वीं, 12वीं तथा प्रोफेशनल डिग्री परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
पूरे आयोजन की जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार फलोदिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।



