Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आई

अम्बिका अपार्टमेंट में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी, 16 अगस्त 2026/असम.समाचार

बिजली मिल गली, पल्टन बाजार स्थित अम्बिका अपार्टमेंट परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सभी निवासी अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

समारोह में सोसायटी के बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया।

 

बच्चों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। वहीं, महिलाओं एवं मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों से जुड़े प्रेरणादायक विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई एवं नमकीन का वितरण किया गया। इस दौरान तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव बनाए रखने तथा स्वच्छ, एकजुट और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

अम्बिका अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। समारोह के दौरान पूरे परिसर में एकता और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!