Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंस्वास्थ्य

गुवाहाटी:रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 15 अगस्त: 2026/असम.समाचार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा की ओर से “मेरा लहू देश के नाम” अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर फैंसी बाजार स्थित शर्मा स्वीट्स के समीप आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 22 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप जांच के बाद 15 लोगों का रक्तदान स्वीकार किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

शिविर को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) का सहयोग प्राप्त रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान है।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के संयोजक युवा नवीन मालू और युवा मोहित सिकरिया रहे। शाखा के अध्यक्ष युवा आकाश शर्मा, सचिव युवा लखन वर्मा और कोषाध्यक्ष युवा अमित जैन सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!