हैबरगांव बाजार में ‘झालमुड़ी सेलिब्रेशन’: बंगाल जीत की खुशी में अनोखी पहल

डिंपल शर्मा,
नगांव 6 मई 2026/असम.समाचार
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर का असर असम के हैबरगांव बाजार में भी देखने को मिला, जहां कुछ स्थानीय व्यवसायियों ने अलग अंदाज़ में खुशी जाहिर की। बाजार से गुजरने वाले राहगीरों को निशुल्क झालमुड़ी खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
इस मौके पर व्यवसायी जगदीश धुत ने कहा कि लंबे समय बाद पश्चिम बंगाल में “राम राज्य” जैसा माहौल बना है। उन्होंने दावा किया कि अब वहां शांति लौटेगी और व्यवसायियों को भयमुक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे खुलकर व्यापार कर सकेंगे।
वहीं, एक अन्य व्यवसायी विजय राज किल्ला ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि जब से प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी का स्वाद लिया है, यह और भी “इंटरेस्टिंग” हो गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत की खुशी में यही पारंपरिक स्वाद लोगों के साथ साझा किया जा रहा है।
बाजार में इस अनोखे जश्न ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। राहगीरों ने भी इस पहल का आनंद लिया और मुफ्त झालमुड़ी के साथ बातचीत का सिलसिला चलता रहा।
फ़ोटो-थर्ड पार्टी



