Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईनार्थ-ईस्टराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्यस्वास्थ्य

मेफेयर स्प्रिंग वैली को ‘बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग’ अवॉर्ड

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 2 मई 2026/असम.समाचार

आतिथ्य और वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए मेफेयर स्प्रिंग वैली को ‘बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत और मेहमानों के विश्वास का परिणाम बताया है।

प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान टीम के समर्पण, उत्कृष्ट सेवाओं और ग्राहकों के अपार स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी सहयोग और भरोसे के साथ भविष्य में भी संस्थान बेहतर सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस अवसर पर पूरी टीम में खुशी का माहौल है और सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को आगे और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!