Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरें

कांग्रेस का हुआ “मुस्लिम लीगकरण”, भाजपा ही विकास की गारंटी : अशोक सिंघल

राहुल गांधी के “बब्बर शेर” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघल ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस “गीदड़ों” को पालती है, शेरों को नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ही असली शेर हैं, जो अपने वादों को पूरा करने के लिए हर स्तर तक जाने का साहस रखते हैं।

सौजन्य-(पीटीआई)

गुवाहाटी 8 मई 2026/असम.समाचार

असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य और देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से “मुस्लिम लीगकरण” हो गया है और अब वह मुस्लिम लीग का नया संस्करण बनकर सामने आ रही है।

मीडिया एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान सिंघल ने कहा कि इस चुनाव में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम और चेहरे ही यह बताने के लिए काफी हैं कि पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ रही है।

राहुल गांधी के “बब्बर शेर” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघल ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस “गीदड़ों” को पालती है, शेरों को नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ही असली शेर हैं, जो अपने वादों को पूरा करने के लिए हर स्तर तक जाने का साहस रखते हैं।

सिंघल ने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस अब असम के विकास का भी विरोध करने लगी है। उन्होंने कहा कि जागीरोड में प्रस्तावित टाटा सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का कांग्रेस द्वारा विरोध किया जाना इसका बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवा और बेरोजगार अब समझ चुके हैं कि भाजपा सरकार विकास और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है, जबकि कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति कर रही है। सिंघल ने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यों और विकास योजनाओं के कारण जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!