अपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)गुवाहाटीपुलिस बुकपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

असम सरकार ने खोला बड़ा राज़: पाकिस्तानी नागरिक की गतिविधियों में असम के सांसद का भी नाम जुड़ा

विकाश शर्मा

गुवाहाटी, 10 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम कैबिनेट ने एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और उसके सहयोगियों की भारत-विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट प्राप्त कर ली है।

जांच के दौरान SIT ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं, जो राष्ट्र की संप्रभुता को कमजोर करने की बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं। SIT ने अपनी रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि इस षड्यंत्र में एक ब्रिटिश नागरिक की संलिप्तता है, जिसकी शादी एक भारतीय सांसद से हुई है।

रिपोर्ट में यह खुलासा भी हुआ है कि पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने असम के एक माननीय सांसद की पाकिस्तान यात्रा को सुगम बनाने में भूमिका निभाई थी।

अब असम सरकार इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन करेगी और इसे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।
मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद जांच में प्राप्त जानकारियों को सार्वजनिक किया जाएगा।

यह मामला अब राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा राजनीतिक तूफ़ान खड़ा करने की संभावना पैदा कर चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!