असम

असम कांग्रेस ने मंत्री अशोक सिंघल की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर किया जोरदार विरोध

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 30 अगस्त 2025/असम.समाचार

राज्य के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल की कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी ने असम की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि इस तरह की भाषा न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं को भी ठेस पहुँचाती है।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री अशोक सिंघल अपनी टिप्पणी वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!