Blogअसमथर्ड आईधर्म और आस्थासामाजिक

गुवाहाटी में गोड़ महिला समिति का स्थापना दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न, जनवरी में होगी ‘श्याम बाबा की अमर गाथा’

डिंपल शर्मा,संवाददाता

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

स्थानीय परशुराम सदन में गोड़ महिला समिति का स्थापना दिवस समारोह शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

​समारोह का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी के विधिवत पूजन, वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित मातृशक्ति ने एक स्वर में “रघुपति राघव राजा राम” संकीर्तन का सामूहिक गायन किया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया।

​स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष बैठक में आगामी 6 एवं 7 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘श्याम बाबा की अमर गाथा’ के भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस विशाल आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए तन-मन से सहयोग देने का सामूहिक संकल्प लिया।

​सभा के दौरान समिति की मंत्री ज्योति शर्मा ने पिछली बैठक का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगामी संगठनात्मक एवं धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। सदस्यों ने भी परस्पर विचार-विमर्श कर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने पर बल दिया।

​इस पावन अवसर पर स्वाति भात्रा, सुषमा गोड़, नीलम शर्मा, कुसुम शर्मा, गायत्री तिवारी, वंदना शर्मा, जया शर्मा, रजनी शर्मा, मेघा शर्मा, रितु भातरा, रश्मि शर्मा, रिंकी गोड़, ज्योति शर्मा, सीमा शर्मा, माया हरितवाल, स्वाति बसोतिया, कमला लट्टा, कविता शर्मा, सुमन शर्मा, अनीता चोमाल, सरोज शर्मा तथा सविता शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग और सहभागिता से यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!