Blogअसमगुवाहाटीधर्म और आस्थाशिक्षासामाजिक

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की सराहनीय पहल, 197 विद्यार्थियों की नेत्र जांच, 250 लोगों को भोजन

ओपी शर्मा, संवाददाता

गुवाहाटी 11 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

 

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की ओर से सामाजिक सेवा के तहत कुमारपाड़ा स्थित ऑकलैंड इंग्लिश हाई स्कूल में नेत्र जांच शिविर एवं अन्न सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन रवि हरलालका के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की सेवा पर विशेष जोर दिया गया।

 

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आयोजित नेत्र जांच शिविर में छत्रीबाड़ी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने कुल 197 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान लगभग 43 विद्यार्थियों में आंखों से संबंधित लक्षण पाए गए। इन विद्यार्थियों को आगे की जांच के लिए लायंस आई हॉस्पिटल जाने की सलाह दी गई। शिविर की परियोजना अध्यक्ष लायन ज्योति अग्रवाल थीं।

इसी अवसर पर जिला 322 जी के अन्न सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब की ‘फीड द हंगर’ परियोजना के तहत 250 लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया। अन्न सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व लायन प्रेम अग्रवाल ने किया, जबकि क्लब की सम्मानित सदस्य लायन बबीता चौधरी ने इस कार्यक्रम का प्रायोजन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव लायन अजय कुमार मोर के साथ लायन रूपा गग्गड, लायन रीता हरलालका और लायन अशोक अग्रवाल ने सक्रिय योगदान दिया।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर मानव सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!