Blogअसमथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने किया 51 कन्याओं का पूजन

बच्चों ने देवी-देवताओं के स्वरूप में दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उपहार देकर किया सम्मानित

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी 12 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

 

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर बटालियन गेट स्थित प्राची कडल कॉर्नर स्कूल में 51 कन्याओं के पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल ममता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा एवं भगवान गणेश सहित देवी-देवताओं के स्वरूप में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

नवरात्रि के महत्व को ध्यान में रखते हुए 51 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को उपहार, फल, चॉकलेट एवं अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला शाखा की सदस्यों ने कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की सलाहकार सरला काबरा एवं मंजू पाटनी, उपाध्यक्ष रेखा गोयल तथा संयोजिकाओं पूजा रुंगटा, बबीता सरावगी, ज्योति शर्मा एवं अंजू खंडेलिया का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य अलका अग्रवाल सहित सुमन दासानी, संजीता अग्रवाल, ममता शर्मा, अनीता अग्रवाल एवं उषा पोदार उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सेवा एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। बच्चों की प्रस्तुतियों और कन्या पूजन से पूरा आयोजन भक्तिमय एवं यादगार बन गया। महिला शाखा की सदस्याओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!