असमथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने कैंसर पीड़ित बच्चों को दूध व फल वितरित किए

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 22 दिसंबर 2025 | असम समाचार

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा अपने स्थायी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत कैंसर पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ एक और सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस क्रम में स्थानीय आर्यनगर स्थित बी. बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर के सेंट ज्युड चाइल्ड केयर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैंसर पीड़ित बच्चों को 84 लीटर दूध एवं फल वितरित किए गए।

यह सेवा कार्यक्रम लायन अर्पणा सरावगी एवं लायन रोमिल गग्गड के संयोजन में आयोजित हुआ।

दूध का प्रायोजन लायन अमित काबरा एवं लायन रचना काबरा द्वारा किया गया, जबकि फलों का प्रायोजन लायन पंकज सरावगी एवं लायन अर्पणा सरावगी ने किया।

क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने बताया कि इस सेवा कार्य में लायन मिनाक्षी माथुर एवं लायन नीरू काबरा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों की उदारता और सेवा भावना की सराहना की।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के पदाधिकारियों तथा बच्चों ने इस निरंतर सहयोग के लिए प्रायोजकों एवं उपस्थित सभी लायंस सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!