Blogअसमथर्ड आईधर्म और आस्था

नगांव के हैबरगांव स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ प्रसाद वितरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

विकास शर्मा,

नगांव, 15 सितंबर 2026/असम.समाचार

हैबरगांव स्थित तेलियापट्टी चारआली के समीप गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कृष्णमणि नाथ तथा समाजसेवी एवं राजनेता अभिजीत सैकिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजकों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्य सुरेश कुमार अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, प्रेम प्रकाश जाजोदिया, रामअवतार मनियार, निसान अग्रवाल एवं अंशुल अग्रवाल का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!