Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंपुलिस बुकराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहादसा
दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत, आमने-सामने भिड़े ट्रक और ईको
तेज रफ्तार ने बुझा दिए पांच घरों के चिराग, ईको से शराब की बोतलें भी बरामद

हेमंत कुमार नाथ,
तेजपुर, 12 सितंबर 2026/असम.समाचार
सोनितपुर जिले के बालीपारा के समीप मीत सप्लाई इलाके में एनएच-15 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। शुक्रवार देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे में ईको वाहन और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में ईको सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, AR04A2696 नंबर के ट्रक और AS12AP6300 नंबर की ईको के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हर गोबिंदा हाजुवारी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बानिया और संजय मेच की मौत हो गई। सभी मृतक घोरामारी बाटाबारी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।



