Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्था

हैबरगांव में 21 सितंबर को सजेगा बाबा रामदेव का ‘जुम्मा जागरण’, भजनों की बहेगी अविरल धारा

डिंपल शर्मा,

नगांव 18 सितंबर 2026/असम.समाचार

स्थानीय हैबरगांव स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में आगामी 21 सितंबर 2026 को ‘श्री बाबा रामदेव जुम्मा जागरण’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

​कार्यक्रम के संदर्भ में भक्त जगदीश धुत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन ‘श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम, नगांव’ द्वारा किया जा रहा है। जागरण की शुरुआत निर्धारित तिथि को शाम 6:30 बजे से होगी।

सुप्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां

इस अवसर पर बाबा के भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए जाने-माने भजन गायक विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। धुबड़ी से विख्यात भजन गायक तेजा पारीक एवं सिलीगुड़ी से विकास पारीक अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति-रस में सराबोर करेंगे।

​आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु भक्ति का आनंद लें और बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!