असम

नगांव के मारवाड़ी समाज ने दी लोकप्रिय कंठ शिल्पी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि

डिंपल शर्मा

नगांव 21 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के गौरव जन जन के प्रिय अभिनेता गायक कंठ शिल्पी जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से संपूर्ण असम ही नहीं पूरा देश शोकाकुल है।सभी के दिलों पर राज करने वाले जिनकी मधुर आवाज ने असंख्या हृदयो को स्पर्श किया और जिनकी कला ने सभी को प्रेरणा दी उनकी अमर स्मृतियों को नमन करते हुए नगांव के मारवाड़ी समाज द्वारा सामूहिक श्रद्धांजलि देने हेतु एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हैबरगांव स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन के सम्मुख शनिवार को‌ सांय 5:30 बजे से आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा ने मुख्य भूमिका निभाते हुए जुबीन गर्ग की विशाल तस्वीर के सामने मोमबत्ती एवं दिप प्रज्वलित किये।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने जुबीन गर्ग के जीवन के बारे में बताया एवं स्थानीय गायक कलाकार संदीप पारीक सहित कई कलाकारों ने जुबीन द्वारा रचित एवं गाये हुए विभिन्न के गीतों की प्रस्तुति दी। मारवाड़ी समाज के वृद्ध, समाजकर्मी ,युवा एवं महिलाओं द्वारा श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प चढ़ाकर एवं दिप प्रज्वलित किये गये । इस अवसर पर सम्मेलन की महिला शाखा, मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा, समृद्धि शाखा, शिखर शाखा, नगांव राजस्थानी युवक संघ, अग्रवाल सभा, जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, माहेश्वरी सभा, सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ काफी मात्रा में समाज बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रही, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रमोद कोठारी, विजयराज किल्ला, बालकिशन दादलीका, अरुण नागरका, सारंग खटुवाला का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!