जय अटल सेना: भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

सोनल शर्मा
गुवाहाटी 5 सितंबर 2025/असम.समाचार
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें दिसंबर माह को अटल सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर से मानव सेवा से जुड़े कार्यों की शुरुआत होगी तथा 25 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
बैठक में मंत्री डिंपल शर्मा, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलियां, रेखा गोयल, निर्मला पारीक, दीपा श्राफ, कुसुम मित्तल, माया शर्मा, रीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, नीतू गोयंका, सुशील अग्रवाल, चीनू हवेलियां, रश्मि जैन, ममता शर्मा, सरोज, नीलम अग्रवाल ककड़ा सहित दो नई सदस्य बिंदु मोहता और मंजू हवेलियां उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठन की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और समाज सेवा को गति देने के लिए ठोस रणनीति पर जोर दिया गया।



