असमअसम.समाचार(स्पेशल)तीसरी आंखधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंशिक्षास्वास्थ्य

धुबरी पूजा समिति ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दी नई ऊंचाई, लगाए 15,000 पौधे

इन पौधों को पिछले तीन महीनों में सावधानीपूर्वक इकट्ठा किया गया है और पूजा उत्सव के बाद इन्हें धुबरी जिले के विभिन्न विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। समिति ने इन पौधों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी भी अपने हाथों में ली है।

राजा शर्मा

धुबरी, 29 सितंबर 2025/असम.समाचार

धुबरी में इस बार दुर्गा पूजा उत्सव केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी लेकर आया। वार्ड नंबर 15 दुर्गा पूजा समिति, बीना पानी पूजा संघ, कॉलेज रोड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ को समर्पित करते हुए 15,000 पौधों को एकत्रित कर पंडाल में प्रदर्शित किया है।

इन पौधों को पिछले तीन महीनों में सावधानीपूर्वक इकट्ठा किया गया है और पूजा उत्सव के बाद इन्हें धुबरी जिले के विभिन्न विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। समिति ने इन पौधों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी भी अपने हाथों में ली है।

पूजा पंडाल की विशेषता यह है कि यहां श्रद्धा और प्रकृति का सुंदर संगम देखने को मिलता है। मां दुर्गा की प्रतिमा और पूरा परिसर पौधों व हरियाली से सजाया गया है, जो मानव और प्रकृति के अभिन्न संबंध का प्रतीक है।

पूजा समिति के सदस्य विकास राय ने कहा, “यह पहल एक अहम संदेश देती है कि यदि पेड़ नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं रहेंगे। आज बढ़ती बीमारियां घटती हरियाली का ही परिणाम हैं।”

धुबरी के नागरिकों ने इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!