“राधा-स्टील” ने निभाया सामाजिक दायित्व, निर्जला एकादशी पर लगाया जूस वितरण शिविर
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राधा स्टील के कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जूस वितरण का यह सेवा अभियान पूरे दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ओपी शर्मा,
तेजपुर,25 जून 2026/असम.समाचार
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर तेजपुर स्थित एम/एस पूर्वांचल उद्योग के सामने, सेरा बाथ प्रोडक्ट्स के वितरक एवं राधा स्टील के अधिकृत डीलर राधा स्टील द्वारा श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आम लोगों के बीच आम के जूस का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी के महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जूस वितरण शिविर में आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को नि:शुल्क आम का जूस प्रदान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी सेवा, दान और परोपकार का पर्व है। इसी भावना के साथ लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने एवं मानव सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राधा स्टील की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राधा स्टील के कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जूस वितरण का यह सेवा अभियान पूरे दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आशय की जानकारी “राधा स्टील” नगांव की तरफ से दी गई।



