निर्जला एकादशी पर श्री श्याम धाम में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन आज

डिंपल शर्मा,
नगांव 25 जून 2026/असम.समाचार
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति, नगांव द्वारा आज 25 जून को श्री श्याम धाम, नगांव में भव्य श्री श्याम एकादशी संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सायं 6:15 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक मोनू दुआ अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति रस में सराबोर करेंगे। संकीर्तन के दौरान अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष श्याम रसोई की भी व्यवस्था रहेगी।
श्री श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने और संकीर्तन का लाभ लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि निर्जला एकादशी का दिन भगवान विष्णु एवं खाटू श्याम भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, इसलिए इस अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम धाम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



