मारवाड़ी महिला एकता मंच ने मदर्स डे पर वृद्ध माताओं के साथ मनाया सेवा दिवस

सोनल शर्मा,
गुवाहाटी, 8 मई 2026/असम.समाचार
मदर्स डे के अवसर पर मारवाड़ी महिला एकता मंच द्वारा बामुनीमैदान स्थित गन सारथी ओल्ड एज होम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में रह रही करीब 30 वृद्ध महिलाओं को पूरी-सब्जी, जूस एवं मिठाई का भोजन कराया गया।
इस दौरान संस्था की महिलाओं ने वृद्ध माताओं के साथ समय बिताया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर मदर्स डे को सेवा एवं सम्मान के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सरोज मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष वंदना सोमानी, कोषाध्यक्ष रूपा गगड़ सहित जानकी चांडक, रंजू चांडक, ललिता अग्रवाल, निर्मला जागीर एवं अमिता अग्रवाल उपस्थित रहीं।
संस्था की ओर से कहा गया कि समाज के बुजुर्गों के सम्मान एवं सेवा के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने दी।
Advertisement



