Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

नगांव में कथित “वायरल वीडियो प्रकरण” को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, कुछ एक सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उठे सवाल

ब्यूरो डेस्क,

गुवाहाटी 19 जुलाई 2026/असम.समाचार

जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक कथित वायरल वीडियो का मामला क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में एक कथित सामाजिक कार्यकर्ता और उसके कुछ एक सहयोगियों का नाम सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थिति यह है कि लोगों ने उक्त कथित समाजसेवी से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

सहयोगियों की भूमिका भी संदिग्ध

चर्चा है कि इस पूरे मामले में उक्त कथित समाजसेवी के साथ तीन अन्य युवक भी शामिल हैं, जिनमें से एक सहयोगी मुख्य रूप से डबका/कोठियातुलि क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। इसके अलावा, मामले में एक अन्य पहलू यह भी सामने आ रहा है कि वायरल वीडियो का भय दिखाकर कथित रूप से अवैध धन उगाही की कोशिश की गई है। इस सिलसिले में एक अन्य कथित समाज सेवक और उसके पुत्र का नाम भी स्थानीय स्तर पर चर्चाओं में बना हुआ है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

वित्तीय अनियमितता और चंदा उगाही के आरोप

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, उक्त कथित लंपट समाजसेवी से जुड़े संगठन या समूह पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं। चर्चा है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस समूह द्वारा नगांव के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से भी बड़े पैमाने पर चंदा इकट्ठा किया गया था, जिसके हिसाब-किताब को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

विधिक नोट (Legal Disclaimer): यह समाचार स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं और प्राथमिक सूचनाओं पर आधारित है। इस मामले में किसी भी आरोपी या पीड़ित की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। जब तक पुलिस प्रशासन या माननीय न्यायालय द्वारा इस संदर्भ में कोई आधिकारिक पुष्टि या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक इन आरोपों को पूरी तरह प्रमाणित नहीं माना जा सकता।

जारी…..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!