Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्था

“तुलसी के हर पत्ते में बसी श्रद्धा, विष्णु सहस्रनाम जाप से भक्तिमय हुआ गुवाहाटी”।

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 9 जून 2026/असम.समाचार

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा), गुवाहाटी द्वारा आयोजित “विष्णु सहस्रनाम जाप एवं तुलसी अर्पण” कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के सहस्र नामों का सामूहिक जाप कर धर्ममय वातावरण का निर्माण किया।

विशेष आकर्षण यह रहा कि श्रद्धालुओं ने विष्णु सहस्रनाम के प्रत्येक नाम के साथ एक-एक तुलसी पत्र अर्पित कर भगवान विष्णु के प्रति अपनी अटूट आस्था और समर्पण भाव प्रकट किया। मंत्रोच्चारण की गूंज और तुलसी अर्पण की दिव्य परंपरा से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

समिति की अध्यक्ष वंदना बिहानी, सचिव निगम तापड़िया एवं कोषाध्यक्ष सीमा सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को संयोजिका रीता साबू एवं किरण करनानी ने सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने इसे आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला विशेष अवसर बताया। पुरुषोत्तम मास में आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!