असमतीसरी आंखधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

नगांव:भिक्षु भक्त मंडल का मासिक सुदी–तेरस कार्यक्रम भक्तिभाव से सम्पन्न

डिंपल शर्मा

नगांव 5 दिसंबर 2025/असम.समाचार

भिक्षु भक्त मंडल द्वारा अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ की गई “तेरापंथ के राम-भिक्षु श्याम” शीर्षक आराधना यात्रा के क्रम में इस माह का सुदी–तेरस का विशेष कार्यक्रम तेरापंथ भवन, नौगांव में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति-भाव से सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर नगांव, ढिंग, मोरियाबाड़ी और दुमदुमिया सहित कई स्थानों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष सौभाग्य यह रहा कि यह आयोजन आचार्य महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य मुनि डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार एवं मुनि पद्म कुमार के मंगल सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। मुनिवरों की गीतिका और उपदेशमयी वाणी ने वातावरण को आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत कर दिया।

स्थानीय कलाकारों नाम क्रमशः संगीता दस्सानी, श्रद्धा गुजरानी, खूशबू तोदी दूगड़, पिंकी पुगलिया, संगीता चोरड़िया, ममता कोठारी, अमित दुगड़ और राजेश सेठिया ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भक्ति-रस का संचार किया, जिससे पूरा सभागार शांतिमय और भावपूर्ण वातावरण से भर उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कोठारी, वीरेन्द्र कुहाड़, विकास सुराणा,मनोज गुजरानी और विकास कुहाड़ का सहयोग विशेष रूप से सराहा गया।

भिक्षु भक्त मंडल ने तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, स्थानीय संगठनों और सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। विशेष आभार महिला मंडल एवं श्रावक समाज का प्रकट किया गया, जिनकी सक्रियता से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ी।

कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!