असमलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने किया नारी शक्ति का सम्मान

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 19 नवंबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा मातृ सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत आज समाजसेवी श्रीमती आभा लड़ा का उनके आवास पर सम्मान किया गया।

श्रीमती लड़ा ‘कल्याण आश्रम’ से लंबे समय से जुड़ी रही हैं और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। संयोजिका ज्योति शर्मा, संतोष धानुका और बिना चौरड़िया के साथ–साथ सलाहकार सरला काबरा, इंदिरा जिंदल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रश्मि जैन, रेखा गोयल, तथा सदस्य अलका अग्रवाल और सीता झंवर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

गौरतलब है कि मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक माह मातृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करती आ रही है।

इस कार्यक्रम की जानकारी शाखा की जनसंपर्क अधिकारी विद्या कुंडलिया ने दी।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!