Blogअपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव के लग्जरी “होटल ब्लूबर्ड” में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध जुए के नेटवर्क को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की रवीश के बाद होटल का मालिक फरार बताया गया है।

राज ज्योति दास,

नगांव 26 जून 2026/असम.समाचार

शहर के एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, नगांव स्थित ब्लू-बर्ड नामक होटल में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान होटल के भीतर जुआ खेल रहे आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से करीब 55 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूर शेखर बोरा, दीपांकर प्रसाद, रफिजुल इस्लाम, राहुल अहमद, तरीकुल इस्लाम, सैफुद्दीन हजारिका, रातुल इस्लाम और नाजिबुल हसन के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध जुए के नेटवर्क को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की रवीश के बाद होटल का मालिक फरार बताया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!