नगांव में नवरात्रि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

डिंपल शर्मा,
नगांव, 11 अक्टूबर 2026/असम.समाचार
नवरात्रि के पावन अवसर पर नगांव के श्री दुर्गा मंदिर परिसर में जय अम्बे सत्संग समिति की ओर से मां दुर्गाजी के विशेष शृंगार, भजन-कीर्तन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से मुकेश पोद्दार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या समय श्री दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति गीतों एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की महाआरती की जाएगी। वहीं, 18 अक्टूबर को अष्टमी के दिन मां दुर्गा को सवामणी का भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर भजनों का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसके पश्चात युवतियों द्वारा मां दुर्गा को गजरा अर्पित किया जाएगा।
समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रमों में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर एवं श्री दुर्गा मंदिर परिसर, नगांव में किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक जय अम्बे सत्संग समिति, नगांव हैं।



