Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

राजस्थान फाउंडेशन की जेन-जी के साथ संवादात्मक बैठक

युवाओं को राजस्थान की जड़ों और संस्कृति से जोड़ना हमारा लक्ष्य : रतन शर्मा

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 25 अगस्त 2026/असम.समाचार

राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर की ओर से युवाओं की नई पीढ़ी यानी जेन-जी के साथ एक विशेष संवादात्मक बैठक का आयोजन अनिल प्लाजा स्थित सत्यम परिसर में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ युवाओं की सोच, उनकी प्राथमिकताओं और भविष्य को लेकर उनके विचारों को समझना रहा।

कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा, सचिव शंकर बिड़ला, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह नरुका, सह सचिव अजय भंसाली व प्रदीप भुवालका मंचासीन रहे।

इस दौरान अनुज जोशी, विवेक सांगानेरिया, अरुण अग्रवाल, हेमंत कुमार सेठी, जयप्रकाश जाजु, चंदन पारीक, बिनीत मुरारका, राजकुमार जैन, रमेश पारीक, सैलेश मोर, विशिष्ठ अग्रवाल, अशोक शर्मा, अरविंद पारीक, आकाश शर्मा, आशीष जैन, मंजीत छाजेड़, लखन वर्मा, राहुल शर्मा, सुमित सेठी, आकाश सर्राफ, चंद्र प्रकाश निमोदिया, सुमित अग्रवाल, सुश्री अनुष्का ककरानिया, अमित पेड़िवाल, दिनेश मंगलुनिया, सौरभ बासोटिया, मनीष सेठिया, विवेक चौधरी, विवेक अग्रवाल, संजीव झुनझुनवाला, संजय कुमार सुरेका, अजय कुमार, विशाल सुराणा, रमेश चचान, पंकज सुराणा सहित कई युवा मौजूद थे।

बैठक के दौरान 40 से अधिक युवाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। युवाओं ने वर्तमान दौर में अपनी पीढ़ी की सोच, चुनौतियों, आकांक्षाओं तथा समाज और संगठन के साथ उनकी अपेक्षाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। संवाद के दौरान युवाओं और फाउंडेशन के पदाधिकारियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इस अवसर पर रतन शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से बदलते दौर के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि युवा आधुनिक सोच के साथ अपनी संस्कृति और जड़ों से भी जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को राजस्थान की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देने के अलावा व्यापार बढ़ाने के नए अवसर एवं विश्व स्तरीय मंच प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच और सुझावों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि आने वाले समय में समाज और संगठन की जिम्मेदारी इसी पीढ़ी के कंधों पर होगी। बैठक में युवाओं की भागीदारी को लेकर भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन जल्द ही असम के विभिन्न जिलों में युवाओं की जिला स्तरीय टीम बनाने की तैयारी कर रही है, जल्द ही संयोजकों एवं सह संजयजको की नियुक्ति की जाएगी।

रतन शर्मा ने बताया कि गुवाहाटी से करीब 200 युवाओं का चयन कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां एवं पद दिए जाएंगे। इनमें संयोजक और सह-संयोजक सहित अलग-अलग दायित्व होंगे। यह युवा टीम चरणबद्ध तरीके से पूरे नॉर्थ ईस्ट में राजस्थान फाउंडेशन के नेटवर्क का विस्तार करेगी और अधिक से अधिक युवाओं को फाउंडेशन से जोड़ने का कार्य करेगी। हमारा लक्ष्य एक ऐसी मजबूत युवा श्रृंखला तैयार करना है, जो गुवाहाटी से शुरू होकर पूरे नॉर्थ ईस्ट तक एक सूत्र में बंधे और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हो। आने वाले समय में इससे समाज ही नहीं सम्पूर्ण देश को मदद मिलेगी।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने युवाओं के विचारों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा भविष्य में इस तरह के संवाद और कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक ने वरिष्ठ पीढ़ी और जेन-जी के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच तैयार किया, जहां परंपरा और आधुनिक सोच के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

राजस्थान फाउंडेशन के नॉर्थ ईस्ट चैप्टर की गतिविधियों में युवाओं को जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर पहले भी जोर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!