Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईस्वास्थ्य

बोंगाईगांव को बड़ी सौगात: जल्द शुरू होगा असम का 15वां मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: ​"असम के 15वें मेडिकल कॉलेज—बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज का भ्रमण करने का अवसर मिला। नए असम की जो भव्य तस्वीर और स्वर्णिम भविष्य है, वह यहाँ के विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर में साफ दिखाई देता है। वर्तमान में राज्य में 9 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य जारी है और 4 अन्य मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की जा चुकी है। हमारी योजना आने वाले 5 वर्षों में हर साल 2 मेडिकल कॉलेजों की दर से कुल 10 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की है।"

भरत पासवान,

बोंगाईगांव , 14 अगस्त 2026/असम.समाचार

असम के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। राज्य के 15वें मेडिकल कॉलेज के रूप में नवनिर्मित बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ बहुत जल्द होने वाला है। असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के नव-निर्मित विशाल परिसर और अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

​निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ सांसद फणी भूषण चौधरी, विधायक दीप्तिमयी चौधरी, विधायक भूपेन रॉय, विधायक नुरुल इस्लाम और स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एनएमसी/एमसीआई से जल्द मिलेगी हरी झंडी

​पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज के संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI/NMC) से बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज को संचालन की अनुमति जल्द ही प्राप्त हो जाएगी, जिसके बाद इसे आम जनता और विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा।

अगले 5 वर्षों में 10 नए मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य: अशोक सिंघल

​स्वास्थ्य मंत्री ने कहा:

“असम के 15वें मेडिकल कॉलेज—बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज का भ्रमण करने का अवसर मिला। नए असम की जो भव्य तस्वीर और स्वर्णिम भविष्य है, वह यहाँ के विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर में साफ दिखाई देता है। वर्तमान में राज्य में 9 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य जारी है और 4 अन्य मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की जा चुकी है। हमारी योजना आने वाले 5 वर्षों में हर साल 2 मेडिकल कॉलेजों की दर से कुल 10 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की है।”

 

असम के ‘कैंसर केयर मॉडल’ की देशभर में सराहना

​श्री सिंघल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में असम चिकित्सा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। असम के विश्वस्तरीय ‘कैंसर केयर मॉडल’ की सराहना केंद्र सरकार ने भी की है और अन्य राज्यों को भी इसे अपनाने का सुझाव दिया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम

​इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि ऊपरी असम के तीन बाढ़ प्रभावित जिलों में आम जनता को संक्रामक बीमारियों से बचाने और त्वरित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष उपाय और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!