असमएक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

परमा एकादशी पर नगांव में गूंजेगा श्याम नाम, 11 जून को भव्य संकीर्तन का आयोजन

डिंपल शर्मा,

नगांव, 8 जून 2026/असम.समाचार

श्री श्याम सेवा समिति, नगांव द्वारा परमा एकादशी के पावन अवसर पर 11 जून 2026, गुरुवार को भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन सायं 6:31 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री श्याम धाम, नगांव में संपन्न होगा।

समिति के अनुसार कार्यक्रम में दिव्य ज्योत, भव्य श्रृंगार एवं श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेते हुए भक्ति रस में सराबोर होंगे।

कार्यक्रम में जयपुर से पधार रहे प्रसिद्ध श्याम भक्त प्रेम शर्मा अपनी भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य निर्देशक के रूप में श्रीमती कांता देवी भरतिया एवं शालिनी-नंदलाल भरतिया का सहयोग प्राप्त है। समिति का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक एवं आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!