असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

गौ-सेवा संग पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्तर गुवाहाटी शाखा की सराहनीय पहल

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी, 6 जून 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की उत्तर गुवाहाटी शाखा द्वारा मालिगांव गौशाला में पर्यावरण संरक्षण एवं पशु-पक्षी कल्याण को समर्पित सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर शाखा की सदस्याओं ने गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। साथ ही गौशाला में कार्यरत ग्वालों को सम्मानस्वरूप चावल भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। शाखा की ओर से कहा गया कि गौ संरक्षण में ग्वालों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की संयोजिका किरण शर्मा रहीं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष गरिमा व्यास, उपाध्यक्ष पूनम पारीक, मीना पोद्दार, उषा शर्मा, उषा पारीक, किरण साबू, कमला पारीक, श्वेता नौहाल, निवेदिता चोटिया सहित अनेक सदस्याएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।शाखा अध्यक्ष इंदु पारीक ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन का भी प्रभावी माध्यम है। ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव राखी गुप्ता ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!