असमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

निरंजन सरावगी,

होजाई, 11 मई 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की होजाई शाखा द्वारा मेट्रिक तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित श्री राम सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता महेश चनानी ने की। इस अवसर पर सम्मेलन के सचिव प्रमोद मोर, उपाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, कोषाध्यक्ष दीपक चनानी तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य निरंजन सरावगी सहित अनेक गणमान्य लोग मंचासीन रहे। समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष कामाख्या प्रसाद सरावगी, विजय कयाल तथा तेज प्रताप चनानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामाख्या प्रसाद सरावगी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा आधार है और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर समाज एवं देश का नाम रोशन करना चाहिए। वहीं सुनिल मोर ने समाज की अन्य संस्थाओं से भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

समारोह में एचएसएलसी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले शिवम मोर, कौशल चनानी, आर्यन मोर, कुशल मोर, खनक चनानी, किशन गुप्ता, देवांश सरावगी, तनमय गाड़ोदिया, लक्षिता केजरीवाल, विराट सिंह तथा वंश दीक्षित सहित कई विद्यार्थियों को फूलाम गमछा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिराग मोर, रौनक अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, तनिशा गाड़ोदिया, मानस्वी बेरीवाल, राधिका भीमसरिया, कनिका रांका एवं कोमल तनवर का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ललित बोरा ने किया। समारोह ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!