असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक
गुवाहाटी में आज होगा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत समारोह, राजस्थान फाउंडेशन ने की तैयारियां पूरी

विकास शर्मा,
गुवाहाटी, 11 मई 2026/असम.समाचार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सम्मान में आज शाम 7 बजे महानगर स्थित रेडिसन ब्लू होटल गुवाहाटी में स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर की ओर से किया जा रहा है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया जाएगा।
राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों की ओर से समाज के सभी बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।


