जेपी नड्डा ने डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के मुख्यमंत्री पद के नाम का किया ऐलान, अशोक सिंघल समेत कई विधायकों के प्रस्ताव पर विधायक दल के नेता चुने गए
बैठक में भाजपा की सहयोगी दलों के नेताओं की भी उपस्थिति रही, जिससे एनडीए गठबंधन की एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह निर्णय आगामी कार्यकाल में राज्य में भाजपा नेतृत्व की निरंतरता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।

विकास शर्मा,
गुवाहाटी, 10 मई 2026/असम.समाचार
असम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत गुवाहाटी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं विधायक उपस्थित रहे। विधायक दल की बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नाम की औपचारिक घोषणा की।
भाजपा कार्यालय के अनुसार, सभी भाजपा विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित समर्थन पत्र राज्यपाल को आज सौंपा जाएगा।
इसके साथ ही राज्यपाल से असम में नई सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नाम का प्रस्ताव मंत्री अशोक सिंघल, विश्वजीत देमारी, डॉ. राजदीप राय, रंजीत दास, पियूष हजारिका, चंद्रमोहन पटवारी तथा अजंता नेउग ने रखा। प्रस्ताव का सभी विधायकों ने समर्थन किया।