Blogअसमधर्म और आस्थाप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

निरंजन सरावगी,

होजाई, 9 मई 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, होजाई शाखा द्वारा थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय हाम हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पिछले दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिससे रक्तदाताओं एवं उनके रक्त में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इस अवसर पर हाम हॉस्पिटल के डॉ. सईदुल इस्लाम, सर्जन डॉ. जे. एन. बर्मन, डॉ. गौरव घोष तथा डॉ. तपन कुमार दास का फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

डॉ. सी. इस्लाम ने सम्मेलन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है तथा लोगों को इसके लिए और अधिक प्रेरित करने की आवश्यकता है। शिविर के लिए करीब 30 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

सम्मेलन की सदस्याओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!