असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिकस्वास्थ्य

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उत्तर गुवाहाटी शाखा की साधारण सभा में भावी प्रकल्पों पर हुई चर्चा

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी, 9 मई 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की असम प्रांत अंतर्गत उत्तर गुवाहाटी शाखा द्वारा उलूबारी स्थित 6 बी, जगदम्बा अपार्टमेंट में साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष इंदु पारीक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सम्मेलन प्रार्थना के साथ किया गया।

सभा में स्वागत भाषण के बाद पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सचिव राखी गुप्ता ने पिछले माह की सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं कोषाध्यक्ष गरिमा व्यास ने आय-व्यय का विवरण रखा। बैठक में आजीवन एवं सत्र सदस्यता तथा राष्ट्रीय बैच संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।

सभा के दौरान भावी कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। शाखा द्वारा श्लोक प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ-साथ नेत्र जांच शिविर, हेल्थ कैंप एवं ठंडे पानी की मशीन लगाने की योजना बनाई गई। सदस्याओं ने यह भी संकल्प लिया कि प्रांत एवं राष्ट्र स्तर से समय-समय पर प्राप्त होने वाले सभी प्रकल्पों को पूर्ण सहयोग एवं समर्पण के साथ सफल बनाया जाएगा।

अंत में विश्व शांति हेतु एक मिनट का मौन रखा गया तथा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!