असमथर्ड आईधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

मारवाड़ी महिला एकता मंच ने शीतलहर में ग्वालों की मदद का बढ़ाया हाथ

विकास शर्मा

गुवाहाटी 9 जनवरी 2026/असम.समाचार

भीषण शीतलहर के बीच मारवाड़ी महिला एकता मंच ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आठगांव स्थित खटाल में कार्यरत ग्वालों की सहायता की। मंच की अध्यक्षा सरोज मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत 30 जरूरतमंद लोगों को स्वेटर के साथ-साथ समोसा, गोजा, संतरा एवं मुरी के लड्डू वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भावुक होकर कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी संस्था ने उनकी जरूरतों को समझते हुए इस प्रकार सहायता पहुंचाई है। उन्होंने मंच की बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मारवाड़ी महिला एकता मंच सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। छोटी-छोटी खुशियां बांटने के उद्देश्य से मंच की सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बसु चांडक, अंजु हवेलिया, स्वाती धुत एवं सुनीता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष रूपा गगड़, संस्थापक वंदना सोमानी, आशा जैन, इंद्रा जिंदल, चंदा सिकरीया, मंजू पाटनी, ललिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल एवं किरण मालू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

यह जानकारी मंच की प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!