असमथर्ड आईलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

लंका में लायंस क्लब की नयी शाखा का गठन

विकास शर्मा

लंका 9 जनवरी 2026/असम.समाचार

लायंस इंटरनेशनल के जिला 322D के अंतर्गत गत 6 जनवरी को लंका शहर के श्री राम मंदिर सभा गृह में आयोजित एक सभा में “लायंस क्लब ऑफ़ लंका” नामक संस्था का गठन किया गया। लायंस जिला 322 डी के जिला गवर्नर ललित कुमार कोठारी ने इस नए क्लब का विधिवत उद्घाटन किया। ज्ञातव्य है कि इसके साथ ही इस वर्ष अबतक लायंस जिले 322D में 6 नए क्लबों का गठन कर लिया गया है।

सर्वप्रथम सभी संस्थापक सदस्यों को जिला गवर्नर ललित कुमार कोठारी ने शपथ ग्रहण करवाई। इसके पश्चात संस्थापक क्लब अध्यक्ष सरदार कुंदन सिंह भुई को उनके सहयोगियों संस्थापक तृतीय उपाध्यक्ष सुरजीत चौधरी ,संस्थापक सचिव गुरप्रीत कौर की अनुस्पथिति में संस्थापक सह सचिव विनय अग्रवाल , संस्थापक कोषाध्यक्ष पंकज बजाज, मेम्बरशिप चेयरमैन घनश्याम साहू, निदेशक येरी लक्षमण राव सहित कार्यकारिणी सदस्यों को भी जिला गवर्नर ने शपथ ग्रहण करवाई। तत्पश्चात जिला गवर्नर ललित कुमार कोठारी ने लायंस क्लब ऑफ़ लंका की अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल द्वारा प्रेषित क्लब चार्टर सौंपा।

इस सभा में एक्सटेंशन चैयरमेन द्वय बिजय कुमार मंगलुनिया (पूर्व जिला गवर्नर ) तथा बजरंग लाल अग्रवाल (पूर्व जिला गवर्नर ) के अलावा जॉन चेयरपर्सन निशा अग्रवाल , जिला 322D के कोषाध्यक्ष कैलाश खेतान , लंका क्लब के स्पोंसर क्लबों द्वय नगांव ग्रेटर लायंस क्लब के अध्यक्ष सुनील गोयनका और नगांव सिटी लायंस क्लब की अध्यक्षा डॉ भास्वती शर्मा सहित नगांव के तीनो लायंस क्लबों के कैबिनेट सदस्य एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। लंका शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी सभा में उपस्थिति दर्ज कराई।

संस्थापक अध्यक्ष कुंदन सिंह भुई ने अपने भाषण में कहा कि निकट भविष्य में सभी सदस्यों की सहयोग से लंका शहर और निकटवर्ती अंचल में मानवीय सेवा कार्य चलाया जायेगा। उन्होंने जिला गवर्नर ललित कुमार कोठारी सहित सभी लायंस पदाधिकारियों को लंका में लायंस क्लब की स्थापना हेतु आभार व्यक्त किया।

सभा के अंत में लंका लायंस क्लब के पीआरओ हरप्रीत सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात लायंस क्लब ऑफ़ लंका के अध्यक्ष कुंदन सिंह भुई ने सभा समाप्ति की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!