असमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

गुवाहाटी:अटल सेवा सप्ताह में बच्चों संग मनाया गया सेवा उत्सव

डिंपल शर्मा

गुवाहाटी 25 दिसंबर 2025/असम.समाचार

भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा द्वारा अटल सेवा सप्ताह के अंतर्गत हेल्प टू हेल्प आश्रम में बच्चों के साथ सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों को अलमारी भेंट की गई तथा खाद्य सामग्री के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आवश्यक सामान भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हेल्प टू हेल्प आश्रम के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही महिला मोर्चा की सदस्यों ने बच्चों के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन कर उन्हें आनंदित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तृप्ति बिहानी रहीं। आश्रम के संचालक विक्की दास का सम्मान भारतीय अटल सिंह राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शांति कुंडली, मंत्री डिंपल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की संयोजिका अनीता गुप्ता, कविता बेरिया, ज्योति भूत, नीतू गोयंका एवं पूजा अग्रवाल रहीं। इसके अतिरिक्त रेखा गोयल, रेखा बजाज, निर्मला पारीक, संजू शर्मा, ममता शर्मा, रीता अग्रवाल, इंदिरा जिंदल, सुशील अग्रवाल, चिन्नू हवेलियां, विमल मित्तल, नीलम अग्रवाल, रश्मि जैन, मंजू हवेलियां एवं संतोष धानुका की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

महिला मोर्चा की इस पहल की उपस्थितजनों एवं आश्रम प्रबंधन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!