असममुद्दा गरम है

बीटीसी चुनाव 2025: कौन होगा कुर्सी का हकदार, मतगणना जारी

कनक चन्द्र बोरो

कोकराझार, 26 सितंबर 2025/असम.समाचार

बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल चुनाव 2025 के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन के सभी पांच जिलों में शुरू हो गई है। क्षेत्र के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाले इन चुनावों में कुल 316 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो 40 निर्वाचन क्षेत्रों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जिलावार उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:

कोकराझार: 100 उम्मीदवार (12 निर्वाचन क्षेत्र)

उदलगुरी: 68 उम्मीदवार (10 निर्वाचन क्षेत्र)

चिरांग: 56 उम्मीदवार (7 निर्वाचन क्षेत्र)

बक्सा: 52 उम्मीदवार (6 निर्वाचन क्षेत्र)

तामुलपुर: 40 उम्मीदवार (5 निर्वाचन क्षेत्र)

मतगणना कार्य के लिए कुल 10 टेबल स्थापित किए गए हैं और सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में डीसी एवं आरओ मसांदा एम. पर्टिन ने कहा, “हमने मतगणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।”

राजनीतिक हलकों में उत्सुकता चरम पर है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर बीटीसी की सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!