प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज में चेतना लेडीज़ क्लब ने लोकार्पित की आधुनिक वाटर फ़िल्टर मशीन

सोनल शर्मा
गुवाहाटी, 15 सितंबर 2025/असम.समाचार
सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए चेतना लेडीज़ क्लब गुवाहाटी ने आज प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिरूबाड़ी में एक अत्याधुनिक वाटर फ़िल्टर मशीन का लोकार्पण किया। इस मशीन से अस्पताल में इलाजरत मरीजों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा आगंतुकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्तर में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है।
इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा, सुश्री अंकिता सांगनेरिया, डॉ. जयंती धेकियाल फूकन (विभागाध्यक्ष), डॉ. अब्दुल बारी (सह-प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग) तथा डॉ. बोरा (सह-प्राध्यापक, मनोरोग विभाग एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने चेतना लेडीज़ क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया।
गौरतलब है कि चेतना लेडीज़ क्लब द्वारा इससे पूर्व भी अस्पताल में एक स्तनपान कक्ष (Breastfeeding Room) की स्थापना की गई थी, जो माताओं और नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षित एवं गोपनीय स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कदम साबित हुआ था।
इस वाटर फ़िल्टर मशीन का दान बिनोद कुमार सांगनेरिया द्वारा अपने माता-पिता, स्वर्गीय नथमल सांगनेरिया एवं स्वर्गीया गंगा देवी सांगनेरिया की loving memory में किया गया है।
वाटर फ़िल्टर मशीन की स्थापना से प्रतिदिन अस्पताल आने वाले हजारों लोगों को स्वच्छ जल की सुविधा मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और बढ़ोतरी होगी।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा श्रीमती ममता हरलालका, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना मौर सहित क्लब की सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं।
यह जानकारी क्लब की सचिव श्रीमती स्वेता सोमानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Advertisement




