अपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंख

जुबिन गर्ग केस के दो आरोपी हाफलांग उप-जेल शिफ्ट, सुरक्षा कड़ी

समसुल आलम

हाफलांग, 17 अक्तूबर 2025/असम.समाचार

जुबिन गर्ग मौत मामले के दो आरोपी शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाफलांग उप-जेल स्थानांतरित किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों के स्थानांतरण से पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रशासन ने हाफलांग शहर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जनता में संभावित प्रतिक्रिया और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों, प्रवेश द्वारों और जेल परिसर के पास विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हाफलांग उप-जेल की कुल क्षमता 68 कैदियों की है, जबकि वर्तमान में वहाँ 69 कैदी पहले से मौजूद हैं, जिनमें 66 पुरुष और 3 महिलाएँ शामिल हैं। अब दो और आरोपियों के आने से जेल में भीड़ बढ़ गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और दोनों आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उत्तम दौलागुपु, अध्यक्ष, ऑल दीमासा स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा कि“हम चाहते हैं कि कानून के तहत निष्पक्ष जांच हो। हाफलांग में स्थिति सामान्य बनी रहे, इसके लिए सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है।”

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!