असमधर्म और आस्था

जल झूलनी एकादशी पर नगांव में पारंपरिक शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने पालकी के नीचे से गुजर कर मांगी मंगलकामना

डिंपल शर्मा

नगांव, 4 सितंबर 2025/असम.समाचार

भादो सुदी एकादशी (जल झूलनी एकादशी) के अवसर पर हैबरगांव स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर से भगवान लक्ष्मी सत्यनारायण की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर पारंपरिक पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा कलंग नदी के तट स्थित कृष्णाश्रम शिव मंदिर तक पहुंची।

वहां भगवान के विग्रह का विधिवत स्नान कर पंचामृत, मेवे और फलों का भोग लगाया गया। आरती के पश्चात पुनः शोभायात्रा के रूप में प्रतिमा को मंदिर वापस लाया गया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पालकी के नीचे से गुजरकर अपने परिवार के आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की और गोविंद जय जय, गोपाल जय जय के नारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

मंदिर प्रांगण में लौटने के बाद प्रसाद वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पूजन-अर्चन का कार्य पुजारी पंडित विजय कुमार दाधीच ने संपन्न कराया।

इस अवसर पर नगांव के महावीर प्रसाद किल्ला, विनोद मोर, सुनील खेतावत, गोपाल रुठीया, शंकर लाल वर्मा, संजय शर्मा, नरेश पारीक, महावीर झवर, अरुण नागरका‌, ललित पोद्दार, दिनेश खेतावत, लालु मोर, चाहत पोद्दार, सौरभ मोर, नयन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजा पारीक, नंदा मोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगांव के भक्त वृंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!