अपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखपुलिस बुकलेटेस्ट खबरें

अवैध अंग प्रतिरोपण गिरोह का भंडाफोड़, नगांव में तीन गिरफ्तार

डिंपल शर्मा

नगांव 5 नवंबर 2025/असम.समाचार

असम के नगांव जिले में सक्रिय अवैध अंग प्रतिरोपण गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगांव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह जिले के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी सक्रिय था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल फोन और लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद किए गए हैं।

एसएसपी डेका ने कहा कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका है तथा जांच जारी है। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मामले का सत्यापन किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध अंग व्यापार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!